अमेरिका: गोलीबारी में कैलिफोर्निया के एक शेरिफ के डिप्टी की मौत, एक घायल
कैलिफोर्निया में गोलीबारी के दौरान एक शेरिफ के डिप्टी की मौत हो गई और एक घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि, सुरक्षा बल ने संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया है. परिवार और अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, वह मादक पदार्थ लेता था और मानसिक रोगी भी था.
अमेरिका, 20 जनवरी: कैलिफोर्निया में गोलीबारी के दौरान एक शेरिफ के डिप्टी की मौत हो गई और एक घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि, सुरक्षा बल ने संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया है. सैकरामेंटो काउंटी के शेरिफ स्कॉट जोन्स ने बताया कि घटना सोमवार देर रात सैकरामेंटो में 'कैल एक्सपो इवेंट' समारोह स्थल में एक 'रेसट्रैक' के पास हुई. जोन्स ने बताया कि मारे गए एक सहयोगी की पहचान एडम गिब्सन के तौर पर हुई है. शेरिफ ने कहा, "उनके परिवार में पत्नी और एक नवजात बच्चा है." उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुआ एक अन्य सहयोगी खतरे से बाहर है. जोन्स ने बताया कि हमलावर की उम्र लगभग 40 साल होगी, हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया.
जोन्स ने बताया कि गोलीबारी यातायात रोकने की वजह से हुई. यातायात रोकने के बाद चालक 'कैल एक्सपो' मैदान में गाड़ी लेकर पहुंच गया था. उन्होंने कहा, "के-9 के अधिकारियों में से एक ने के-9 इकाई के एक श्वान को वाहन के पास तैनात किया और उसके जरिए चालक को वाहन से बाहर निकालने की कोशिश की." उन्होंने कहा, "संदिग्ध ने तुरंत ही के-9 श्वान की गोली मार हत्या कर दी और फिर अधिकारियों पर गोली चलाने लगा."
यह भी पढ़ें: US के 46वें राष्ट्रपति पद के लिए Joe Biden आज लेंगे शपथ, सुरक्षा में 25 हजार नेशनल गार्ड्स होंगे तैनात
जोन्स ने बताया कि सैकरामेंटो पुलिस विभाग मामले की जांच करेगा. कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 'सैकरामेंटा बी' से बातचीत में संदिग्ध की मां जेनी कैलड्रोन ने हमलावर को अपना बेटा बताया. कैलड्रोन ने बताया कि उसका नाम रॉबर्ट स्टीफन है. परिवार और अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, वह मादक पदार्थ लेता था और मानसिक रोगी भी था. कैलड्रोन ने कहा, "मैं संतुष्ट हूं कि वह अब नहीं रहा क्योंकि अगर उसे पता चलता कि उसने डिप्टी के परिवार के साथ क्या किया है, तो वह वैसे भी जिंदा नहीं रह पाता."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

