विदेश की खबरें | अमेरिका को नयी पीढ़ी के नेता की जरूरत : निक्की हेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिकियों को देश में नयी पीढ़ी के नेता की जरूरत है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 फरवरी अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिकियों को देश में नयी पीढ़ी के नेता की जरूरत है।

हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने कई नेताओं को देखा है जिन्होंने पूर्व में हमारा नेतृत्व किया है। हमें कांग्रेस में कार्यकाल की सीमाएं रखनी होंगी। हमें 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी निर्वाचित अधिकारी के लिए योग्यता परीक्षण कराने की आवश्यकता है।’’

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो पहले ही चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा कर चुके हैं, वे 75 साल से अधिक उम्र के हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन ज्यां-पियरे ने हेली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने पहले भी इस तरह के हमले या टिप्पणियां सुनी हैं।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन अपनी क्षमता साबित कर इस बार इस प्रकार के आलोचकों को चुप कराने में कामयाब रहे हैं।

‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में हेली ने कहा कि अमेरिका को नयी पीढ़ी के नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस यथास्थिति को बदलना होगा। हमें इस अव्यवस्था को पीछे छोड़ना होगा और भविष्य के बारे में बात करनी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\