विदेश की खबरें | अमेरिका: मिनियोपोलिस ने पुलिस की ‘बॉडी कैमरा’ से जुड़ी नीति में किया बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेयर जैकब फ्रे और पुलिस प्रमुख मेडारिया एराडोंडो ने नई पुलिस नीति के बारे में बताया कि अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अपने कैमरा बंद करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन कोई भी वीडियो जारी करने से पहले कार्रवाई या रणनीति से जुड़ी बातों को उससे हटाया जा सकता है।

मेयर जैकब फ्रे और पुलिस प्रमुख मेडारिया एराडोंडो ने नई पुलिस नीति के बारे में बताया कि अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अपने कैमरा बंद करने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन कोई भी वीडियो जारी करने से पहले कार्रवाई या रणनीति से जुड़ी बातों को उससे हटाया जा सकता है।

एराडोंडो ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक समुदाय और एक पुलिस बल के तौर पर हमने देखा है कि ‘बॉडी कैमरा’ से प्राप्त फुटेज हमारे समुदाय में महत्वपूर्ण घटनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।’’

गौरतलब है कि अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पिछले साल 25 मई को मिनियापोलिस पुलिस के एक अधिकारी द्वारा हत्या कर दी गई थी। श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबाया था और उसके यह कहने के बावजूद दबाव कम नहीं किया था कि उसका दम घुट रहा है। इस घटना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हुए थे।

इस घटना को वहां खड़े कई लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया था और इसके बाद से ही पुलिस की र्कायप्रणाली में सुधार की मांग भी उठ गई थी।

मिनियापोलिस के एक पूर्व पुलिस अधिकारी के एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद भी ‘बॉडी कैमरे’ से जुड़ी नीतियों में बदलाव की मांग की गई थी।

मेयर और पुलिस प्रमुख ने पिछले महीने पुलिस अधिकारियों के लिए शहर की अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं में बदलाव की घोषणा की थी, ताकि उन्हें उनके बुरे व्यवहार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड