विदेश की खबरें | अमेरिका: सबसे लंबे समय तक रिपब्लिकन सीनेटर रहे ओरिन हैच का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उनके फाउंडेशन ने एक बयान में उनके निधन की घोषणा की। बयान में निधन की वजह नहीं बतायी गयी है।

उनके फाउंडेशन ने एक बयान में उनके निधन की घोषणा की। बयान में निधन की वजह नहीं बतायी गयी है।

आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर रूढ़िवादी रुख करने वाले हैच ‘स्टेम सेल’ पर अनुसंधान से लेकर दिव्यांग लोगों के अधिकारों तक विभिन्न मुद्दों पर अपने लंबे करियर में कई बार डेमोक्रेट सांसदों के साथ भी खड़े दिखायी दिए।

उन्होंने गर्भपात की सीमा जैसे मुद्दों की भी पैरवी की और अमेरिकी उच्चतम न्यायालय को आकार देने में मदद की। बाद में वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी भी बन गए।

उनके परिवार में पत्नी एलेन और छह बच्चे हैं।

हैच 1976 में चुनाव जीतकर सीनेट पहुंचे थे और वह यूटा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीनेटर रहे और 2012 में वह सातवीं बार निर्वाचित हुए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\