एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | जेएंडजे टीके के प्रयोग पर रोक लगाने के बाद अगले कदमों पर विचार कर रहा है अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में टीका लगवा चुके 70 लाख से अधिक लोगों में से खून के थक्के जमने के छह मामले वाकई में जेएंडजे टीके से जुड़े हैं।

विदेश की खबरें | जेएंडजे टीके के प्रयोग पर रोक लगाने के बाद अगले कदमों पर विचार कर रहा है अमेरिका

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में टीका लगवा चुके 70 लाख से अधिक लोगों में से खून के थक्के जमने के छह मामले वाकई में जेएंडजे टीके से जुड़े हैं।

बहरहाल सरकार ने मंगलवार को जेएंडजे टीके का इस्तेमाल रोकने की सिफारिश की है। इससे एक हफ्ते पहले यूरोपीय नियामकों ने कहा था कि खून का थक्का जमना दुर्लभ मामला है लेकिन इसका संबंध एस्ट्राजेनेका टीके से हो सकता है। एस्ट्राजेनेका टीका भी जेएंडजे की तरह बनाया गया है लेकिन अभी अमेरिका में इसके इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई है।

रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) ने अपने सलाहकारों को बुधवार को इस पर चर्चा करने के लिए कहा कि जेएंडजे टीके का इस्तेमाल कैसे किया जाए।

बुधवार को सीडीसी ने कहा कि खून के थक्के जमने की शिकायत करने वाली छह में से चार महिलाओं का हेपेरिन नाम के ब्लड थिनर से इलाज किया जा रहा है जबकि सरकार ने डॉक्टरों को इसका इस्तेमाल करने से बचने की चेतावनी दी है।

अमेरिका में अभी तक जेएंडजे टीके का इस्तेमाल बहुत कम रहा है। 12.2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने टीके की केवल एक खुराक ली है जिनमें से ज्यादातर ने मॉर्डना या फाइजर का टीका लगाया है और तकरीबन 23 प्रतिशत अमेरिकियों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

सीडीसी ने बताया कि अमेरिका की 47 प्रतिशत वयस्क आबादी ने कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। डेमोक्रेट्स के प्रतिनिधित्व वाले देश के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया में 50 प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है।

रिपब्लिकन के प्रतिनिधित्व वाले सबसे बड़े टेक्सास राज्य में 44 प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).