विदेश की खबरें | अमेरिका : सदन की विदेश मामलों की समिति के भावी अध्यक्ष भारत के साथ मजबूत संबंधों के पक्ष में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में सदन की विदेश मामलों की समिति के अगले प्रमुख बनने जा रहे सांसद ग्रेगोरी मीक्स ने कहा कि वह भारत के साथ मजबूत संबंधों का समर्थन करते हैं।

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अमेरिका में सदन की विदेश मामलों की समिति के अगले प्रमुख बनने जा रहे सांसद ग्रेगोरी मीक्स ने कहा कि वह भारत के साथ मजबूत संबंधों का समर्थन करते हैं।

प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह के साथ बुधवार को एक डिजिटल वार्ता में मीक्स ने कहा कि मजबूत संबंधों के लिये भारत जैसे दोस्तों के साथ काम जारी रखना महत्वपूर्ण है। इस बैठक में सांसद राजा कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र महासभा विशेष सत्र की करेगी मेजबानी, एजेंसियों और प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ होंगे संवाद.

डेमोक्रेटिक सांसद मीक्स (67) को बृहस्पतिवार को सदन की विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया जाना है। इस समिति के अधिकार क्षेत्र में अमेरिका के विदेश मामलों से जुड़े विधेयक और जांच आती हैं।

मीक्स ने कहा कि वह फिर से भारत जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी भारत यात्रा को भी याद किया।

यह भी पढ़े | करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन हस्तांतरित करना UNGA प्रस्ताव का उल्लंघन: भारत.

उन्होंने देश के लिये भारतीय-अमेरिकियों के योगदान और दोनों लोकतंत्रों के बीच रिश्तों की मजबूती के लिये उनके द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

मीक्स ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका में बहुपक्षवाद को आकार देने में महात्मा गांधी द्वारा निभाई गई भूमिका और उन पर तथा उनके आदर्श मार्टिन लूथर किंग पर उनके प्रभाव से बेहद प्रभावित हैं।

बैठक में यूएस इंडिया सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष रमेश कपूर, अमेरिकी यहूदी समुदाय के प्रतिनिधि निसिम रूबेन और प्रमुख भारतीय अमेरिकी चिकित्सक भारत बराई समेत कई लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी