घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध एक घर में छिप गया जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घर को घेर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि गोलीबारी की घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में क्षेत्रीय अस्पतालों से आंकड़ा जुटाने के बाद यह संख्या कम कर दी गई।
ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद संदिग्ध अपराधी पास के एक घर में छिप गया, जिसके बाद पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। वहीं, रोचेस्टर पुलिस ने शनिवार रात बताया कि उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
बाउचार्ड ने संवाददाताओं को बताया कि सिर में गोली लगने से आठ वर्षीय एक बच्चे की हालत काफी गंभीर है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के दो रिश्तेदारों को भी गोली लगी है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल ही प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया।
गोलीबारी की यह घटना शाम पांच बजे के बाद शहर के एक पार्क में हुई, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जलस्रोत का आनंद उठा रहे थे।
बाउचार्ड ने बताया कि आरोपी गाड़ी से पार्क तक आया और जलस्रोत पर पहुंचने के बाद उसने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
शेरिफ ने बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक और तीन खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए घेराबंदी की है।
अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में कहा कि अब भी खतरा बना हुआ है और उन्होंने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा।
बाउचार्ड ने बताया कि अभी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध के साथ घर के अंदर अन्य लोग थे या नहीं या वहां हथियार थे या नहीं।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन उनकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया।
बाउचार्ड ने इस घटना को काउंटी के लिए ‘‘एक बड़ा झटका’’ बताया।
शेरिफ ने कहा, ‘‘हम इस तरह की कई घटनाओं का सामना कर चुके हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY