America: मेम्फिस में तीन महिलाओं, एक किशोरी की हत्या करने के बाद हमलावर ने की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने हमलावर मैविस क्रिस्टियन जूनियर (52) को अपनी कार में मृत पाया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले उसने मेम्फिस में तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर तीन महिलाओं एवं एक किशोरी की हत्या कर दी थी तथा एक अन्य किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने हमलावर मैविस क्रिस्टियन जूनियर (52) को अपनी कार में मृत पाया. पुलिस ने बताया कि इससे पहले उसने मेम्फिस में तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर तीन महिलाओं एवं एक किशोरी की हत्या कर दी थी तथा एक अन्य किशोरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मेम्फिस पुलिस विभाग के अधिकारियों को हॉवर्ड ड्राइव के 100 ब्लॉक पर रात नौ बजकर 22 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की.
पुलिस को घटनास्थल पर एक महिला मृत मिली, जिसके शरीर पर गोली लगने का घाव था. जांचकर्ताओं ने पाया कि इसी हमलावर ने दो अन्य स्थानों पर गोलीबारी की थी. मेम्फिस पुलिस अधिकारी क्रिस्टोफर विलियम्स ने कहा कि फील्ड लार्क ड्राइव पर एक महिला एवं 13 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 15 वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से घायल है. उन्होंने बताया कि हमलावर ने एक अन्य महिला की वॉरिंगटन रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस का मानना था कि गोलीबारी की तीनों घटनाओं के पीछे क्रिस्टियन का हाथ है,जिसके बाद स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने उसकी तलाश शुरू की और वह अपनी कार में मृत पाया गया. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की प्रत्येक घटना को घरेलू हिंसा का मामला माना जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

