विदेश की खबरें | अमेरिका: टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में तूफान से कम से कम 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में आये शक्तिशाली तूफान के कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गये और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोगों को बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 27 मई मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में आये शक्तिशाली तूफान के कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गये और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोगों को बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में सात लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई।

कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, ''यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है। भारी तबाही हुई है।''

शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की भी तूफान से हुई तबाही में मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोज व बचाव अभियान अब भी जारी है।

सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को बताया कि शनिवार को आए तूफान की वजह से करीब 100 लोग घायल हो गये हालांकि सटीक आंकड़ा बता पाना थोड़ा मुश्किल है।

गवर्नर ने कहा कि 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गयीं और 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एबॉट ने कहा, ''अगर संख्या नहीं बढ़ती है तो मुझे हैरानी होगी।''

तूफान की वजह से कई मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गये और कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे भी उखड़ गये। वैली व्यू के आस-पास के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

बिजली समस्या से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अर्कांसस, टेनिसी और केनटकी तक 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\