देश की खबरें | अमेरिका ने व्यापार का भय दिखा सैन्य संघर्ष रोकने की घोषणा कर दी, यह बर्दाश्त नहीं: पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने व्यापार का भय दिखाकर भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकने की घोषणा कर दी।

जांजगीर, 19 मई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने व्यापार का भय दिखाकर भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकने की घोषणा कर दी।

पायलट ने यह भी कहा कि किसी तीसरे का समझौता कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वह आज राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस की राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी जन जागरुकता के लिए संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, उसे बचाने के लिए लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें जागरूक करना है।’’

पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा देने वाले को जनता ने 240 में लाकर लटका दिया।

उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की और कहा, ‘‘पाकिस्तान वह धरती है जहां आतंकवाद पनपने का अड्डा है। पहलगाम की घटना आतंकवादी हमला नहीं बल्कि लोगों को तड़पा कर मारने और आतंक फैलाने की नियत से की गई कारवाई थी।’’

पायलट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापार का भय दिखा कर ‘सीजफायर’ की घोषणा अमेरिका ने कर दी। किसी तीसरे का समझौता कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद को झेला है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मौत आतंकवादी घटना में हुई। भाजपा को सेना के पराक्रम को समझना चाहिए। उनके मंत्री फौजी का अपमान कर रहे हैं। भाजपा का दोहरा चेहरा जनता के बीच लाना होगा।’’

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बघेल ने कहा, ‘‘जातिगत गणना कांग्रेस की जीत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत गणना की बात की थी, जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए तथा इसके लिए तैयार हो गई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान को बदलने का काम कर रही है, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस ने संघर्ष शुरू कर दिया है।

रैली में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और अन्य नेता मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\