America: महिला की मौत के मामले में 10 वर्षीय लड़की पर हत्या का आरोप
ओरलैंडो पुलिस विभाग ने कहा कि लड़की दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप का सामना कर रही है. उसे हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय किशोर न्याय केंद्र में रखा गया है.
ओरलैंडो पुलिस विभाग ने कहा कि लड़की दूसरी डिग्री की हत्या के आरोप का सामना कर रही है. उसे हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय किशोर न्याय केंद्र में रखा गया है. अधिकारियों ने कहा कि लड़की की मां को पिछले हफ्ते गैर इरादतन लापरवाही, बच्चे की उपेक्षा, हथियार को लापरवाही से रखने और हथियार से गंभीर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ पर देर रात एक अपार्टमेंट परिसर के बाहर लड़की की मां की 41 वर्षीय लशुन रॉजर्स से लड़ाई हो गई थी. यह भी पढ़ें : Hyderabad: हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले में कुल छह लोग धरे गये
पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी बेटी को एक बैग दिया और लड़की ने बैग से बंदूक निकालकर दो गोलियां चलाई जो रॉजर्स को लगी. बाद में रॉजर्स की अस्पताल में मौत हो गई.
संबंधित खबरें
Bihar Shocker: बिहार के पटना में सरेआम शादी समारोह में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में चलीं 26-27 राउंड गोलियां
Jharkhand Shocker: गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव
अमेरिका: बच्चों के साथ हैवानियत करने वाली स्कूल एड Anna Marie को 51.5 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- 'यह भरोसे का घोर उल्लंघन'
Bengaluru Horror: कर्ज के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, लकवाग्रस्त पति के सामने 65 लाख का सोना लूटा
\