देश की खबरें | कोविड टीकाकरण नीति में संशोधन: न्यायालय ने याचिकाकर्ता को स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 टीकाकरण नीति में संशोधन का अनुरोध करने वाले एक याचिकाकर्ता से सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का रूख करने को कहा।

नयी दिल्ली, दो मई उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 टीकाकरण नीति में संशोधन का अनुरोध करने वाले एक याचिकाकर्ता से सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का रूख करने को कहा।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी के समक्ष न्याय की मांग किए बिना अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की गई है।

पीठ ने कहा, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से अनुरोध है कि सभी प्रासंगिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस पर उचित रूप से विचार करें।’’

उच्चतम न्यायालय तरुण मेहता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत कोविड-19 टीकाकरण नीति में संशोधन का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि उसे ‘स्पुतनिक-वी’ टीका लगाया गया था, लेकिन चूंकि इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है, इसलिए वह विदेश यात्रा करने में असमर्थ है।

याचिकाकर्ता ने ‘स्पुतनिक-वी’ टीका प्राप्त करने वाले और विदेश यात्रा करने के इच्छुक व्यक्तियों को स्वैच्छिक टीकाकरण की अनुमति देने के लिए नीति में संशोधन का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज