देश की खबरें | उप्र में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले के कोइरौना थाना इलाके के भीखी पुर गांव की दलित बस्ती में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आधी रात के करीब कुछ लोगों ने चार फुट ऊंचे चबूतरे पर लगी प्रतिमा को तोड़ दिया। इसकी देखरेख करने वाले विमलेश गौतम ने आज सुबह टूटी हुई प्रतिमा को देखा तब तक वहां अन्य लोग भी पहुंच गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
कोइरौना थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि उसी स्थान पर चार फुट ऊंची नई प्रतिमा लोगों के सहयोग से स्थापित कर दी गई है।
उन्होंने बताया इस सम्बन्ध में विमलेश गौतम की तरफ से दी गई शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मौर्या ने बताया गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

