देश की खबरें | अंबादास दानवे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे को मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। दानवे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्य हैं।

मुंबई, नौ अगस्त शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंबादास दानवे को मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। दानवे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्य हैं।

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 2019 से विधान परिषद सदस्य दानवे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इससे एक दिन पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिखकर दानवे को राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में विपक्ष का नेता नामित किया था।

विधान परिषद में एक ही पार्टी लेकिन विभिन्न गुटों से संबंधित मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष का यह दुर्लभ उदाहरण है।

पिछले महीने, शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे, सचिन अहीर, अंबादास दानवे, विलास पोटनिस और सुनील शिंदे के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे से मुलाकात की थी और नेता प्रतिपक्ष के पद और मुख्य सचेतक के संबंध में एक पत्र सौंपा था।

गोरे ने कहा कि विधान परिषद को एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि विपक्ष का नेता शिवसेना से होना चाहिए क्योंकि उच्च सदन में पार्टी के पास संख्या बल है।

विधान परिषद के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत द्वारा हस्ताक्षरित एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना को विपक्षी दल के रूप में मान्यता दी गई है। तदनुसार, एमएलसी अंबादास एकनाथराव दानवे को 9 अगस्त, 2022 से महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई है।"

ठाकरे के प्रति निष्ठा रखने वाले दानवे मध्य महाराष्ट्र जिले के औरंगाबाद के रहने वाले हैं, जहां शिवसेना के चार बागी विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे हैं।

78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, शिवसेना के 12 और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 10-10 सदस्य हैं। लोक भारती, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं। चार निर्दलीय हैं, जबकि विधान परिषद की 15 सीटें खाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू