जरुरी जानकारी | अमेजन ने रिलायंस को संपत्ति बेचने के लिये फयूचर रिटेल को शेयरधारकों की बैठक को लेकर आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) को अपनी खुदरा संपत्ति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को बेचने की मंजूरी को लेकर शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं की अगले सप्ताह बुलायी गयी बैठक के लिये आगाह किया है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) को अपनी खुदरा संपत्ति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को बेचने की मंजूरी को लेकर शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं की अगले सप्ताह बुलायी गयी बैठक के लिये आगाह किया है।

अमेरिकी कंपनी ने किशोर बियानी और अन्य प्रवर्तकों को 12 अप्रैल को लिखे 16 पृष्ठ के पत्र में कहा कि ऐसी बैठकें अवैध हैं और यह न केवल 2019 के समझौते का उल्लंघन होगा बल्कि सिंगापुर मध्यस्थता न्यायाधिकरण के खुदरा संपत्ति रिलायंस को बेचने पर रोक के आदेश के भी खिलाफ होगा। वर्ष 2019 में दोनों पक्षों के बीच समझौता उस समय समय हुआ था जब अमेजन ने एफआरएल की प्रवर्तक कंपनी में निवेश किया था।

पत्र पर अमेजन डॉट कॉम के प्रतिनिधि एन वी इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी के हस्ताक्षर हैं। पत्र में बियानी समूह से मध्यस्थता केंद्र के स्थगन आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मामले में आगे कोई और कदम नहीं उठाया जाए।

फ्यूचर ने रिलायंस के साथ प्रस्तावित 24,713 करोड़ रुपये के सौदे की मंजूरी को लेकर शेयरधारकों की 20 अप्रैल को जबकि कर्जदाताओं की 21 अप्रैल को बैठकें बुलायी है।

कंपनी ने यह कदम राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और उच्चतम न्यायालय के 15 फरवरी के आदेश के बाद उठाया है। आदेश में फ्यूचर समूह की कंपनियों को शेयरधारकों तथा कर्जदाताओं की बैठक बुलाने की अनुमति दी गयी थी।

हालांकि, अमेजन का मानना है कि ऐसी बैठकें अवैध हैं।

अमेजन रिलायंस के अगस्त, 2020 में 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर रिटेल की दुकानें और गोदामों को खरीदने की पेशकश का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि सौदा 2019 के उस समझौते के खिलाफ है, जिसके जरिये उसने फ्यूचर कूपन्स प्राइवेट लि. (एफसीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। एफसीपीएल फ्यूचर रिटेल की प्रवर्तक कंपनी है।

कंपनी मामले में रोक लगाने को लेकर फ्यूचर के खिलाफ मध्यस्थता न्यायाधिकरण में चली गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\