जरुरी जानकारी | अमेजन का अपनी भुगतान इकाई में 700 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी भारतीय भुगतान इकाई ‘अमेजन पे’ में 700 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी भारतीय भुगतान इकाई ‘अमेजन पे’ में 700 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है।

यह जानकारी कंपनी के नियामकीय दस्तावेजों में सामने आयी है।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

कंपनी ने यह नया निवेश त्यौहारी मौसम से ठीक पहले किया है। त्यौहारी मौसम में कंपनी की प्रतिस्पर्धा वालमार्ट के नेतृत्व वाली फ्लिपकार्ट और मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो मार्ट से है।

कारोबारी आसूचना मंच टॉफ्लर ने कंपनी के नियामकीय दस्तावेजों के आधार पर कहा

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कि अमेजन पे (इंडिया) ने मौजूदा शेयरधारक को 700,100,000 इक्विटी शेयर आवंटित कर 700.1 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया है।

अमेजन पे (इंडिया) ने ये शेयर अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और अमेजन डॉट कॉम इंक लिमिटेड को आवंटित किए हैं।

इस संबंध में अमेजन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

अमेजन पे की प्रतिस्पर्धा बाजार में फ्लिपकार्ट की फोनपे, अलीबाबा की पेटीएम और गूगल की गूगल पे से है।

इससे पहले जनवरी में अमेजन पे इंडिया को इन्हीं निवेशकों से 1,355 करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल