देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चार लाख के पार पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
श्रीनगर, 22 जुलाई दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया, "सोमवार को 12,539 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के 24वें दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।"
उन्होंने बताया कि 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 4,08,518 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पवित्र गुफा में दर्शन करने वालों में 7,760 पुरुष, 2,772 महिला , 175 साधु और एक साध्वी शामिल हैं।
सुरक्षा बलों के 1,600 से अधिक जवानों और 174 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की। अधिकारियों के अनुसार इस साल की यात्रा में दो मौतें हुई हैं जिनमें हरियाणा का एक सेवादार और झारखंड का एक तीर्थयात्री शामिल है। बालटाल मार्ग पर जून के महीने में दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत हो गई थी।
यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

