अमरनाथ यात्रा: प्राकृतिक कारणों से आठ और श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों की कुल संख्या 41 हुई
अमरनाथ यात्रा में गत 36 घंटों के दौरान आठ और श्रद्धालुओं की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई जिससे यात्रा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 15 जुलाई : अमरनाथ यात्रा में गत 36 घंटों के दौरान आठ और श्रद्धालुओं की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई जिससे यात्रा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल संख्या में 15 वे श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिनकी मौत पिछले सप्ताह दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ व मलबे में दबने से हुई थी.
अधिकारियों ने बताया कि जिन आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई है उनकी पहचान राजस्थान के मोंगीलाल (52), गुजरात के व्रियग लाल हीरा चंद व्यास (57), कर्नाटक के बसावराज (68), सिंगापुर के पूणीमूर्ति (63), महाराष्ट्र की किरण चतुर्वेदी, आंध्र प्रदेश के के. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पालघर, पुणे और सतारा के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमें तैनात
सुब्रमण्यम, उत्तर प्रदेश के गोविंद शरण (34) और हरियाणा के सतवीर सिंह (70) के तौर पर की गई है.
गौरतलब है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून को शुरू हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

