देश की खबरें | अमरिंदर सिंह ने अपने फार्महाउस पर ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए खुद व्यंजन तैयार किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों और स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए बुधवार को रात्रिभोज का आयोजन किया और उनके लिए उन्होंने खुद लजीज़ व्यंजन तैयार किए।

चंडीगढ़, आठ सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों और स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए बुधवार को रात्रिभोज का आयोजन किया और उनके लिए उन्होंने खुद लजीज़ व्यंजन तैयार किए।

रात्रिभोज का आयोजन मोहाली के सिसवां में सिंह के फार्महाउस में हुआ।

उन्होंने खिलाड़ियों के लिए न केवल व्यंजन तैयार किए बल्कि अपने फार्महाउस में विशेष मेहमानों को खुद ही भोजन भी परोसा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने सुबह 11 बजे शुरू किया। अधिकतर काम शाम पांच बजे तक पूरा हो गया और फिर इसे अंतिम रूप दिया गया। लेकिन मैंने हर पल का आनंद लिया।’’

अतिथियों का खुद स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे (खिलाड़ी) हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, मैंने जो किया उसकी तुलना नहीं की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि खाना अगर बनाए जाने वाले बर्तन से सीधे परोसा जाए तो स्वाद हमेशा अच्छा होता है।

मेनू में ‘‘मटन खारा पिशोरी’’, ‘‘लौंग इलाइची चिकेन’’, ‘‘आलू कोरमा’’, ‘‘दाल मसरी’’, ‘‘मुर्ग कोरमा’’, ‘‘दुगानी’’ बिरयानी और ‘‘जर्दा राइस’’ था।

भारतीय हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने महाराजा के खाना पकाने के बारे में सुना था, लेकिन बुधवार को उन्होंने जो परोसा वह उनकी उम्मीदों से बढ़कर था।

अपने पहले ओलंपिक में छठे स्थान पर आने वाली मुक्तसर की डिसकस थ्रेाअर कमलप्रीत कौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के भोजन एवं आवभगत दोनों से प्रभावित थीं।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘‘भोजन बहुत शानदार था।’’

हरियाणा के पानीपत के निकट खंदरा गांव के नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। चोपड़ा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। वह ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है।

चोपड़ा के अलावा विशेष अतिथियों में हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरूण कुमार और सिमरनजीत सिंह शामिल थे।

महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर, रीना खोखर, कृष्ण बहादुर पाठक और कमलप्रीत कौर भी अतिथियों में शामिल थीं।

रात्रि भोज में रेस वॉकर गुरप्रीत सिंह और शूटर अंगदवीर सिंह बाजवा को भी निमंत्रण दिया गया था।

कार्यक्रम से पहले नीरज चोपड़ा को खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने चंडीगढ़ में 2.51 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\