देश की खबरें | अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया: सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
नयी दिल्ली, 18 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनियया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने के बारे में फैसला किया।
कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर शनिवार शाम पांच बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

