एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद अमरिंदर ने चन्नी, सिद्धू पर हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इसे मार गिराए जाने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा।

देश की खबरें | सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद अमरिंदर ने चन्नी, सिद्धू पर हमला बोला

चंडीगढ़, 18 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इसे मार गिराए जाने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अपने गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को "सक्रिय होने" के लिए कहें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्रोन को मार गिराए जाने की एक खबर टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा, "पूरे दिन भांगड़ा करने के बजाय, पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने गृह मंत्री को सक्रिय होने और चीजों को नकारने से बचने की सलाह देनी चाहिए।"

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित एक ड्रोन "दिखा और उसे मार गिराया गया।"

इसने कहा कि काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर मार गिराया गया।

मुख्यमंत्री चन्नी को इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार्यक्रम में भांगड़ा करते हुए देखा गया था। सितंबर में भी उन्हें कपूरथला में एक कार्यक्रम में पंजाब का लोकनृत्य करते देखा गया था।

सिंह ने इसी ट्वीट में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सिद्धू पर भी हमला बोला।

उन्होंने चन्नी से कहा, "अपने पार्टी अध्यक्ष से भी कहो, अगर वह आपकी बात सुनते हैं, कि वह अपने बड़े भाई इमरान खान से हमारे सीमावर्ती राज्य पंजाब को परेशान करने की कोशिश बंद करने को कहें!"

पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने पिछले महीने सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहा था। उनकी टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने निंदा की थी।

सिंह ने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और अब 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).