देश की खबरें | अमरिंदर ने सुखबीर को ईंधन की बढ़ी कीमतें वापस लेने के वास्ते केन्द्र पर दबाव बनाने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाये।
चंडीगढ़, आठ जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाये।
सिंह ने कहा बादल को राज्य सरकार द्वारा ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी का विरोध करने के बजाय ईंधन की कीमतों में ‘अप्रत्याशित वृद्धि’ को वापस लेने के लिए केंद्र को राजी करने के लिए कहा।
यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आने के बावजूद क्या यह बढ़ोतरी जायज है ?
शिअद ने ईंधन पर वैट में वृद्धि किये जाने और राज्य में कथित शराब और खनन घोटाले के खिलाफ कल राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 2016 से डीजल पर 900 प्रतिशत तक और पेट्रोल पर 700 प्रतिशत तक कर को बढ़ा दिया।
उन्होंने कहा कि दुनिया में अब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे अधिक है।
सिंह ने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी राजनीतिक दल, जो वास्तव में लोगों की परवाह करता है, बहुत पहले केंद्र सरकार से बाहर चला गया होता, लेकिन ‘‘सत्ता के लिए लालच’’ के कारण न तो सुखबीर बादल और न ही केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ऐसा करने के बारे में सोचेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)