देश की खबरें | अमानतुल्ला खान की हिरासत पांच दिन और बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्तियों में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्तियों में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी।

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने एसीबी की याचिका पर आदेश पारित किया। याचिका में कहा गया है कि मामले की अच्छी तरह से छानबीन करने के वास्ते खान से पूछताछ करने के लिए उसे और वक्त की जरूरत है।

खान को उनकी पांच दिन की हिरासत अवधि पूरी होने पर 26 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

विधायक की दस और दिनों की हिरासत की मांग करते हुए, अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि एक शिकायत के अनुसार, फतेहपुरी मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल को दुकानों में बदल कर किराए पर दे दिया गया है, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

एसीबी ने 16 सितंबर को आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े परिसरों में छापेमारी की थी और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि तलाशी के दौरान ओखला विधायक के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने उनके आवास के बाहर एसीबी टीम पर कथित रूप से हमला किया।

मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए सभी नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया।

उसमें कहा गया है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने स्पष्ट रूप से एक बयान दिया था और इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ एक ज्ञापन जारी किया था।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके अलावा, यह आरोप भी लगाया गया था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में, वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराए पर दिया गया और आरोप है कि इसमें भ्रष्टाचार और पक्षपात किया गया।

यह भी आरोप लगाया गया कि खान ने वक्फ बोर्ड के पैसा का दुरुपयोग किया है जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान के रूप में मिला पैसा भी शामिल है।

एसीबी ने खान से 2020 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पूछताछ के लिए 15 सितंबर को नोटिस जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी