देश की खबरें | पुलिस के सामने पेश हुए अमानतुल्लाह खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जामिया नगर में 10 फरवरी को पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करने के मामले में समन मिलने के बाद ‘आप’ विधायक अमानतुल्ला खान शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश हुए।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली के जामिया नगर में 10 फरवरी को पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करने के मामले में समन मिलने के बाद ‘आप’ विधायक अमानतुल्ला खान शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश हुए।

बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत ने 24 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बिना किसी से बात किए थाने में प्रवेश करते नजर आए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खान को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और वह शाम को थाने पहुंचे।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक खान ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा था कि वह फरार नहीं हैं और पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को खान को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देते हुए उन्हें आदेश दिया था कि जब भी जांच अधिकारी निर्देश दें, वह जांच में शामिल हों।

दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में ओखला के विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

खान ने कहा कि वह बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत और मंगलवार को नोएडा अदालत गए थे।

आप नेता ने दावा किया कि पुलिस उन्हें इस मामले में गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

बुधवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसा रही है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र में ओखला के विधायक ने दावा किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं और फरार नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\