एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में संचार क्रांति के साथ-साथ संस्कार क्रांति भी आवश्यक: आनंदीबेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि देश में संचार क्रांति के साथ-साथ संस्कार क्रांति भी आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों एवं कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढाने की भी वकालत की ।

देश की खबरें | देश में संचार क्रांति के साथ-साथ संस्कार क्रांति भी आवश्यक: आनंदीबेन

बलिया, 13 मार्च उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि देश में संचार क्रांति के साथ-साथ संस्कार क्रांति भी आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों एवं कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढाने की भी वकालत की ।

राज्यपाल शनिवार को यहां जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रही थी । उन्होंने अपने संबोधन में प्राचीन चिंतन परंपरा का समावेश कर शिक्षा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और स्कूलों में देश भर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में पढाया जाना चाहिये ।

उन्होंने कहा कि अब तक एक ही या दो-तीन परिवारों का ही स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका बताई गई और इतिहास की सही घटनाओं को दिखाया ही नहीं गया, इसलिए विश्वविद्यालयों और स्कूलों में देश भर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में बताया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि देश के लिए 12 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है । 1930 में इसी दिन दांडी मार्च निकाल कर तथा मुठ्ठी भर नमक उठाकर महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था, तथा एक नमक सत्याग्रह के कारण पूरे देश में आजादी की चिंगारी फैल गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है और 75 सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी होनी चाहिए। देश के बच्चों को आजादी के संघर्ष को बताया जाना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा में परीक्षार्थी बैठता है तो बाद में वह अपनी कापी देख सके, ऐसी व्यवस्था कराने का प्रयत्न किया जा रहा है। इससे मूल्यांकन में स्पष्ट पारदर्शिता दिख सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण करना उनकी सरकार का प्रयास है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).