जरुरी जानकारी | आलोक कुमार ने बिजली सचिव का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को केंद्रीय बिजली सचिव का पदभार संभाला।

नयी दिल्ली, एक फरवरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को केंद्रीय बिजली सचिव का पदभार संभाला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार ने संजीव नंदन सहाय का स्थान लिया, जो 31 जनवरी, 2021 को सेवानिवृत्त हुए।

इससे पहले, कुमार उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास और आईटी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

उनके पास केंद्र में सात साल और उत्तर प्रदेश में तीन साल का काम करने का अनुभव है। इसके कारण उनके पास नीति और नियामकीय मामलों का अच्छा-खासा अनुभव है।

उन्होंने परिवहन और बिजली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी रहे।

कुमार ने कौशल विकास, हस्तशिल्प आधारित कुटीर उद्यमों, प्रशिक्षण कार्यक्रम और नेशनल कैरिअर सर्विस में भी अपनी सेवा दी है।

उन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और वित्त में एमबीए की डिग्री हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस