जरुरी जानकारी | भूटान से बिना लाइसेंस जून 2022 तक आलू आयात की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भूटान से जून 2022 तक बिना लाइसेंस आलू आयात की अनुमति दी है। सरकार के इस कदम से आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 29 जून सरकार ने भूटान से जून 2022 तक बिना लाइसेंस आलू आयात की अनुमति दी है। सरकार के इस कदम से आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पहले केवल 31 जनवरी, 2021 तक बिना लाइसेंस के आयात की अनुमति थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘भूटान से 30 जून, 2022 तक बिना लाइसेंस आलू आयात की अनुमति है।’’

आलू का आयात प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में आने पर आयातक को आयात के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

भारत ने वर्ष 2020-21 में 24.17 लाख रुपये के आलू का आयात किया, जबकि वर्ष 2019-20 में 10.97 लाख रुपये का आयात किया गया था।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट