देश की खबरें | रूस को यूक्रेन पर बेधड़क हमला करने देना, ‘संभावित आक्रमणकारियों’ को भी ऐसी छूट देगा:ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि रूस को बेधड़क यूक्रेन पर हमला करने देना, ‘‘संभावित आक्रमणकारियों’’ को भी ऐसी छूट देगा।

नयी दिल्ली, तीन मार्च अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि रूस को बेधड़क यूक्रेन पर हमला करने देना, ‘‘संभावित आक्रमणकारियों’’ को भी ऐसी छूट देगा।

ब्लिंकन ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में ‘रायसीना डायलॉग’ के सत्र में परिचर्चा के दौरान यह बात कही।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को संचालित करने वाले सिद्धांतों को चुनौती दी जा रही है और यहां तक कि यूरोप से बाहर के देश भी इस चुनौती की गंभीरता और भविष्य में इसके संभावित प्रभावों को समझते हुए यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस, यूक्रेन में जो कुछ कर रहा है, अगर हम उसे बे-रोकटोक होने देते हैं, तो यह संभावित आक्रमणकर्ताओं के लिए एक संदेश होगा कि वे भी ऐसा कर सकते हैं।’’

रूस-यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए ब्लिंकन ने कहा, ‘‘दो विश्व युद्धों के बाद शांति और स्थिरता बनाए रखने को रेखांकित करने वाली संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के मूल सिद्धांतों को चुनौती दी जा रही है।’’

ब्लिंकन की यह टिप्पणी दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से संक्षिप्त मुलाकात के एक दिन बाद आई है। पिछले साल फरवरी में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से दोनों विदेश मंत्रियों की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now