देश की खबरें | ऐलनाबाद उपचुनाव : इनेलो के अभय चौटाला व कांग्रेस के बेनीवाल ने नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस के पवन बेनीवाल ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल किए।

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस के पवन बेनीवाल ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल किए।

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अभय चौटाला ने इस साल जनवरी में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस सीट पर 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे।

भाजपा-जजपा गठबंधन ने गोविंद कांडा को मैदान में उतारा है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। गोबिंद कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं।

बेनीवाल पिछले चुनाव में चौटाला से हार गए थे और हाल ही में वह भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें सिरसा की एलेनाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है।

दोनों उम्मीदवारों ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन अपने पर्चे दाखिल किए। बेनीवाल के नामांकन दाखिल करते समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और विवेक बंसल भी उनके साथ थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोहराया कि उन्होंने ऐलनाबाद के लोगों की राय लेने के बाद ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था।

चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रमुख विपक्षी दल के सभी 31 विधायकों ने उनके साथ इस्तीफा दे दिया होता तो कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा नीत सरकार पर दबाव बनता।

उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायकों को भी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा देने की खातिर मजबूर किया जाता तो "किसान विरोधी" सरकार गिर जाती।

चौटाला ने कहा कि अगर कांग्रेस के विधायक भी इस्तीफा दे देते तो राज्य में मध्यावधि चुनाव होते न कि उपचुनाव।

हुड्डा, कुमारी शैलजा और बंसल ने विश्वास जताया कि उपचुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। इसके साथ ही हुड्डा ने सवाल किया कि अभय चौटाला फिर से चुनावी मैदान में क्यों उतर रहे हैं जबकि उन्होंने जिस कारण से इस्तीफा दिया था, वह अभी अनसुलझा ही है।

ऐलनाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान के बाद मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\