Jharkhand Shocker: हरिहुरगंज में 46 वर्षीय व्यवसाई की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में बुधवार शाम एक व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग को जाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 के आवागमन को अवरुद्ध कर दिया.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में बुधवार शाम एक व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग को जाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 के आवागमन को अवरुद्ध कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 11 बजे व्यवसायी पप्पू शौण्डिक अपने घर से निकले थे और रात लगभग आठ बजे उनका शव हरिहरगंज में ही वन विभाग की जांच चौकी के पास स्थित एक होटल के अहाते से बरामद किया गया.
थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि शव का पैर बंधा हुआ था और आसपास टूटे हुए फर्नीचर वगैरह मिलने से उनकी पीट-पीट कर हत्या किये जाने की आशंका में परिजन व आम व्यवसायियों का आक्रोश फूट पड़ा.
शव मिलने के बाद गुस्से में व्यवसायियों ने होटल के फर्नीचर सहित अन्य सामानों को सड़क पर फेंक कर उनमें आग लगा दी. लोगों द्वारा मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग को जाम कर देने से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर आवागमन ठप है.
उन्होंने बताया कि होटल शहर के ही बेलौदर मुहल्ला निवासी संजीत सिंह का बताया जा रहा है.
घटना की सूचना पर दास के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन नाराज लोगों ने अभी शव को पुलिस के कब्जे में नहीं दिया है.
इस बीच, छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार भी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 12:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

