Rajasthan: मजदूर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को पीड़ित महिला पति के साथ टीकम चौराहा गुलाबपुरा में मजदूरी की तलाश में गई थी. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए दो युवक पीड़िता को काम के बहाने ले गए और मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया और महिला के पहने जेवर ले गए. बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी गुलाबपुरा में भर्ती कराया गया.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) पुलिस ने भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक मजदूर महिला को काम के बहाने ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गये जेवर भी बरामद कर लिए हैं. Rajasthan: आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को पीड़ित महिला पति के साथ टीकम चौराहा गुलाबपुरा में मजदूरी की तलाश में गई थी. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए दो युवक पीड़िता को काम के बहाने ले गए और मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया और महिला के पहने जेवर ले गए. बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी गुलाबपुरा में भर्ती कराया गया.
अधिकारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची थाना गुलाबपुरा पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित की गईं. उन्होंने कहा कि 100 पुलिसकर्मियों की पांच टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सैंकड़ो संदिग्ध मोटरसाइकिल के डाटा का विश्लेषण कर आरोपियों को चिन्हित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).