एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वेक्षण मामले में आज सुनवाई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर पर निर्मित है या नहीं इसका पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सर्वेक्षण का निर्देश देने संबंधी वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।

देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वेक्षण मामले में आज सुनवाई करेगा

प्रयागराज (उप्र), 27 जुलाई ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर पर निर्मित है या नहीं इसका पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सर्वेक्षण का निर्देश देने संबंधी वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की अदालत में मामला दिन में साढ़े तीन बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

अदालत ने 26 जुलाई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसरों में एएसआई सर्वेक्षण पर रोक बृहस्पतिवार को बढ़ा दी थी।

एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थे और उन्होंने बताया था कि एएसआई की टीम किसी तरह से ढांचे को कोई क्षति नहीं पहुंचाने जा रही है।

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की अपील पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश दिवाकर ने इस मामले में अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को करने का निर्देश दिया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा एएसआई सर्वेक्षण पर बुधवार तक के लिए रोक लगाने के बाद मस्जिद कमेटी ने 25 जुलाई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).