देश की खबरें | विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए: जॉर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण बढ़ती चिंता के बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को स्व-निगरानी संबंधी केंद्र के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण बढ़ती चिंता के बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को स्व-निगरानी संबंधी केंद्र के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

गैर-जोखिम वाले देश से आए एक यात्री के कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्री का यह बयान सामने आया है। कांगों से आया यह यात्री ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। विदेश से वापसी के बाद यात्री ने पृथकवास के बजाय मॉल में खरीदारी की और रेस्तरां गया जिससे संपर्क में आने वाले लोगों की लंबी सूची है।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्री ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि विदेश यात्रा से लौटने वालों को अन्य लोगों से मिलने-जुलने, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मॉल आदि में जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे आवश्यक काम से बाहर जाते हैं तो उन्हें एन-95 मास्क पहनना चाहिए।

जॉर्ज ने कहा कि ऐसे यात्रियों को खुद की निगरानी करनी चाहिए और कोई भी लक्षण सामने आने पर उन्हें खुद ही तत्काल पृथक-वास में चले जाना चाहिए तथा स्वास्थ्यकर्मियों को सूचित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड