New COVID-19 Outbreak: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर चीन के एक प्रांत में सभी पर्यटक स्थलों को बंद किया गया
गांसू प्रांत प्राचीन समय के रेशम मार्ग पर स्थित है और इसे बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रों वाली गुफाओं और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है।
बीजिंग, 25 अक्टूबर: (एपी) पर्यटकों के बीच लोकप्रिय उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में कोविड-19 (Covid-19) के नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को यहां के सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया.यह भी पढ़े: New COVID-19 outbreak: चीन में नए कोविड-19 के प्रकोप से फैली दहशत, सैकड़ों उड़ानें रद्द और स्कूलों को किया गया बंद
गांसू प्रांत प्राचीन समय के रेशम मार्ग पर स्थित है और इसे बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रों वाली गुफाओं और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पहचाना जाता है.राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने के 35 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से चार मामले गांसू के हैं.
इनर मंगोलिया क्षेत्र में संक्रमण के 19 मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां के लोगों को घरों के भीतर ही रहने का आदेश दिया गया है.बीजिंग में फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक से पहले यात्रियों और पर्यटक समूहों के कारण कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का प्रकोप होना चिंता का विषय है. इस आयोजन में अन्य देशों के दर्शकों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

