एजेंसी न्यूज

नियमित ट्रेनों में 30 जून तक यात्रा के लिए बुक सभी टिकट रद्द, केवल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी: भारतीय रेलवे

रेलवे ने 30 जून तक की यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में की गई सभी पुरानी बुकिंग को रद्द करने और टिकट के पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया है. इससे पहले, नियमित ट्रेनों के लिए सभी बुकिंग 17 मई तक रोक दी गई थीं. देश में लागू बंद की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है. तीसरी बार बढ़ाया गया बंद 17 मई तक लागू रहेगा.

नियमित ट्रेनों में 30 जून तक यात्रा के लिए बुक सभी टिकट रद्द, केवल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी: भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 14 मई: रेलवे ने 30 जून तक की यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में की गई सभी पुरानी बुकिंग को रद्द करने और टिकट के पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया है. रेलवे के एक आदेश में कहा गया है कि एक मई से आरंभ की गई श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा और 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा.

जो टिकट रद्द किए जाएंगे, वे लॉकडाउन की अवधि में उस समय बुक कराए गए थे, जब रेलवे ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दी थी. कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए बंद के कारण 25 मार्च से रेलवे ने नियमित मेल, एक्सप्रेस, यात्री एवं उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी थीं.

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: स्पेशल श्रमिक ट्रेन से वड़ोदरा से भेजे गए 1908 प्रवासी मजदूर, लेकिन बांदा पहुंचने पर 338 हो गए कम

इससे पहले, नियमित ट्रेनों के लिए सभी बुकिंग 17 मई तक रोक दी गई थीं. देश में लागू बंद की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है. तीसरी बार बढ़ाया गया बंद 17 मई तक लागू रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).