देश की खबरें | कलबुर्गी शहर के बाहरी इलाके में तीनों लोगों की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के बाहरी इलाके पट्टन गांव के पास एक ढाबे पर बदमाशों ने मंगलवार देर रात कथित तौर पर तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कलबुर्गी (कर्नाटक), 25 जून कर्नाटक के कलबुर्गी शहर के बाहरी इलाके पट्टन गांव के पास एक ढाबे पर बदमाशों ने मंगलवार देर रात कथित तौर पर तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात डेढ़ बजे की है।
मृतकों की पहचान सिद्दरूधा (32), जगदीश (25) और रामचंद्र (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार थे और ढाबे पर काम करते थे।
पुलिस को संदेह है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए घातक हथियारों का इस्तेमाल किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
कलबुर्गी उपनगरीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

