देश की खबरें | भाजपा संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट और एकमुख हों : वसुंधरा राजे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुटबाजी को छोड़कर 'एकजुट और एकमुख' होने की अपील की है।
जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुटबाजी को छोड़कर 'एकजुट और एकमुख' होने की अपील की है।
राजे ने शनिवार को यहां मदन राठौड़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह अपील की।
उन्होंने कहा, ''हमारी भी जिम्मेदारी है कि अगर मदन राठौड़ का कार्यकाल हमें सफल बनाना है तो फिर हमें गुटबाजी को छोड़कर एकजुट और एकमुख होकर हम लोग मिलकर साथ चलेंगे तो हम संगठन को जमीन पर अच्छे तरीके से ला सकेंगे।''
उल्लेखनीय है कि भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ शनिवार को औपचारिक रूप से राज्य इकाई के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
राजे ने कहा, ''राजस्थान का मिजाज अलग ही है। उस मिजाज को समझकर हम अगर जमीन पर उतरते हैं तो मुझे विश्वास है कि जिस तरीके से इस भाजपा परिवार को सींच कर इतना बड़ा हम लोगों ने बना दिया है वैसे ही राजस्थान प्रदेश हमारा पूरा परिवार बन जाएगा।''
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने सदैव पार्टी को आगे रखा है। उन्होंने राठौड़ से अपनी नयी टीम में उन कार्यकर्ताओं को शामिल करने की सलाह दी जो काबिल व जिम्मेदार हों और वैचारिक तरीके से पार्टी का ध्यान रखते हुए अपने क्षेत्र में काम को आगे बढ़ाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)