खेल की खबरें | हरफनमौला कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, अमेरिका में एमएलसी से करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटों से परेशान न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) के साथ तीन साल का अनुबंध किया है ।

क्राइस्टचर्च, पांच दिसंबर चोटों से परेशान न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) के साथ तीन साल का अनुबंध किया है ।

एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिये 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 टी20 मैच खेले । वह पिछले दो साल से न्यूजीलैंड के लिये नहीं खेले हैं ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर.

उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में 93 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक और 10 अर्धशतक समेत 2277 रन बनाये । उन्होंने 90 विकेट भी लिये । उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में बनाया था जब वह 36 गेंद में तिहरे आंकड़े तक पहुंचे थे । उनका रिकार्ड एक साल बाद एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 31 गेंद में शतक बनाकर तोड़ा ।

उन्होंने ‘क्रिकबज’ से कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड के लिये खेलना बहुत गर्व की बात रही ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus T20 2020: चोटिल रविंद्र जडेजा T20 सीरीज से हुए बाहर, शार्दुल ठाकुर को मिला मौका.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं और खेलना चाहता था लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता और अलग तरह के मौके आपको उस दिशा में मोड़ देते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता । न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मेरे लिये जो कुछ भी किया, मैं उसका शुक्रगुजार हूं ।’’

एंडरसन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये भी खेले ।वह विश्व कप 2015 मे उपविजेता रही कीवी टीम के सदस्य थे ।

चोटों ने उनके कैरियर को काफी प्रभावित किया । उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये आखिरी टी20 नवंबर 2018 में खेला था ।

उन्होंने कहा ,‘‘यह आसान फैसला नहीं था । मैने खुद से कई सवाल पूछे कि अगले पांच , दस साल में क्या हासिल करना चाहते हो । मेरी मंगेतर मैरी मार्गरेट अमेरिका में पली बढी है लिहाजा यह मौका आया तो मुझे लगा कि अमेरिका में रहना अच्छा होगा । सिर्फ खेल के लिये नहीं बल्कि हम दोनों के लिये भी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\