क्रिकेट

Ind vs Aus T20 2020: चोटिल रविंद्र जडेजा T20 सीरीज से हुए बाहर, शार्दुल ठाकुर को मिला मौका

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. जडेजा को शुक्रवार को कैनबरा में आयोजित पहले टी20 मुकाबले के दौरान सिर पर चोट लगी थी.

Ind vs Aus T20 2020: चोटिल रविंद्र जडेजा T20 सीरीज से हुए बाहर, शार्दुल ठाकुर को मिला मौका
रवींद्र जडेजा (Photo Credits: IANS)

Ind vs Aus 2nd T20 2020: ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. जडेजा को शुक्रवार को कैनबरा में आयोजित पहले टी20 मुकाबले के दौरान सिर पर चोट लगी थी. वह कनकशन में चले गए थे और उनकी जगह स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए थे. भारत ने यह मैच जीतते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है.

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की. बीसीसीआई ने कहा है कि जडेजा अभी भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. शनिवार को उनके कुछ जरूरी स्कैन होने हैं.

यह भी पढ़ें- हमेशा भारत को गौरवान्वित करने का प्रयास करुंगा: रवींद्र जडेजा

इसके बाद अखिल भारतीय चयन समिति ने ठाकुर को टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया. वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे और तीसरे मैच में खेलते हुए प्रभावशाली गेंदबाजी भी की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).