देश की खबरें | सभी नियमित ट्रेन सेवाएं 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी : रेलवे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी ।
नयी दिल्ली, 25 जून रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी ।
सूत्रों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
यह भी पढ़े | हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी ।
अधिकारियों ने बताया कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी ।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘‘एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी। सारी राशि लौटा दी जाएगी ।’’
इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)