देश की खबरें | सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरा कराना होगा: भारद्वाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद सरकार सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरा कराने और एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देगी। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद सरकार सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरा कराने और एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देगी। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शिशु अस्पताल में हुई आग लगने की घटना पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमने 24 अप्रैल को सभी अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। हमने उन्हें अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने के लिए कहा था। हम दिल्ली के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने और स्वास्थ्य विभाग को एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के लिए कहेंगे।”

मंत्री ने यह भी कहा कि दो नर्सों और कुछ स्थानीय व्यक्तियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना शिशुओं को बचाया।

उन्होंने कहा, “हम वीरता पुरस्कारों के लिए उनके नामों की अनुशंसा करेंगे।”

भारद्वाज ने कहा कि राजस्व विभाग को आग में मारे गए बच्चों और घायलों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा जाएगा।

दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे, जिसमें गर्मी की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

पुलिस ने रविवार को कहा था कि विवेक विहार स्थित जिस निजी नवजात शिशु अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हुई और पांच शिशु झुलसे उसका लाइसेंस समाप्त हो चुका था।

पुलिस के अनुसार अस्पताल में योग्य चिकित्सक भी नहीं थे और अग्निशमन विभाग से भी कोई मंजूरी नहीं ली गई थी।

पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और डॉ. आकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जो शनिवार देर रात आग लगने के समय ड्यूटी पर थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\