देश की खबरें | उप्र विधानसभा के आगामी सत्र के संचालन को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच संवैधानिक बाध्यता के कारण संचालित किये जाने वाले आगामी सत्र में संक्रमण के सभी प्रोटोकाल का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह अगस्त उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच संवैधानिक बाध्यता के कारण संचालित किये जाने वाले आगामी सत्र में संक्रमण के सभी प्रोटोकाल का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।

दीक्षित ने आगामी सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में कहा, ''हम लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महामारी के मध्य संवैधानिक बाध्यता के कारण संचालित किये जाने वाले इस सत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सभी प्रोटोकाल का गंभीरता से अनुपालन हो।’’

यह भी पढ़े | NEP 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कॉन्क्लेव को शुक्रवार को करेंगे संबोधित.

उन्होंने सभी दलों के नेताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपने दल के सभी सदस्यों को भी इस आशय के निर्देश दें कि इन विषम परिस्थितियों में सदस्यों के सहयोग से ही सुरक्षित रूप से सदन की बैठक संचालित की जा सकती है ।

यह भी पढ़े | बिहार: अधिकारी को क्वारंटीन मुक्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बीएमसी को लिखा पत्र : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दीक्षित ने कहा कि संक्रमण की विषम परिस्थितियों में उत्तरप्रदेश में विधान सभा का सत्र आहूत किया जा रहा है । इससे पूर्व मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य किसी राज्य में महामारी के दौरान सत्र आहूत नहीं किया गया है, अतः उत्तर प्रदेश राज्य इस संबंध में मानक निर्धारित करेगा ।

सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, सपा की ओर से राकेश प्रताप सिंह, बसपा विधानमण्डल दल के नेता लालजी वर्मा शामिल हुए ।

उल्लेखनीय है कि 2020 में दूसरे सत्र के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\