देश की खबरें | चीन के साथ सीमा पर तनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-चीन सीमा पर स्थिति के संबंध में विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक शुरू हो गयी है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून भारत-चीन सीमा पर स्थिति के संबंध में विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक शुरू हो गयी है।

यह डिजिटल बैठक है। इसमें मोदी और अधिकतर प्रमुख दलों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने विचार सामने रखेंगे। लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद यह बैठक हो रही है।

यह भी पढ़े | चीन के साथ तनाव पर चर्चा के लिए पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक शुरू: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, टीआरएस, जद (यू), बीजद, लोजपा, बसपा, शिवसेना और राकांपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं।

कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने सरकार से कहा है कि सीमा पर स्थिति के बारे में उसे पारदर्शी होना चाहिए। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार की आलोचना भी की है।

यह भी पढ़े | आतंकी कनेक्शन मामले में जम्मू-कश्मीर के निलंबित DSP देवेंद्र सिंह को मिली जमानत, पुलिस चार्जशीट दाखिल करने में रही फेल.

मोदी ने जोर दिया है कि भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमारे सैनिकों ने कर्तव्य के प्रति अनुकरणीय साहस और वीरता दिखाई और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को निभाते हुए अपने जीवन का बलिदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\