एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सर्वदलीय बैठक: भाजपा, कांग्रेस ने परीक्षण बढ़ाने की मांग की, आप ने बाहरी लोगों का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलायी गयी पहली सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षण बढ़ाए जाएं जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पाटी (आप) ने यहां के अस्पतालों में इलाज के लिए बाहर से आने वाले मरीजों का मुद्दा उठाया।

देश की खबरें | सर्वदलीय बैठक: भाजपा, कांग्रेस ने परीक्षण बढ़ाने की मांग की, आप ने बाहरी लोगों का मुद्दा उठाया
जियो

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलायी गयी पहली सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षण बढ़ाए जाएं जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पाटी (आप) ने यहां के अस्पतालों में इलाज के लिए बाहर से आने वाले मरीजों का मुद्दा उठाया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 परीक्षण तथा प्रभावितों के लिए अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: भारत मे कोविड-19 के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में केद्रीय दल तैनात.

उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्कूल और मेट्रो सेवाएं नहीं बहाल की जाएं तथा सरकार को मॉल को खोलने देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बैठक में दावा किया कि तीन जून के बाद कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और यहां रोजाना बहुत कम लोगों का परीक्षण हो रहा है जो एक ‘खतरनाक स्थिति’ है।

यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.

उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘ दिल्ली परीक्षण के मोर्चे पर विफल रही है।’’

यह बैठक ऐसे वक्त हुई है जब एक दिन पहले ही उपराज्यपाल ने निजी और दिल्ली सरकार के अस्पतालों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने तथा केंद्र सरकार के अस्पतालों को बाहरियों के लिए छोड़ देने के फैसले को पलट दिया।

आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इलाज के लिए दिल्ली के बाहर से आये मरीजों का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि शहर कैसे दबाव से निपटेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘ जब मैंने उपराज्यपाल से पूछा कि देशभर से आने वाले लोगों के लिए क्या कोई इंतजाम किया गया है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 12:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).