जरुरी जानकारी | सोयाबीन तेल को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहन कीमतें अपरिवर्तित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेल-तिलहन कीमतों के औंधे मुंह गिरने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेलों की कीमतों को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
नयी दिल्ली, 23 जनवरी विदेशी बाजारों में तेल-तिलहन कीमतों के औंधे मुंह गिरने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेलों की कीमतों को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट के कारण सोयाबीन तेल कीमतें नीचे आईं। उन्होंने कहा कि विदेशों में सोयाबीन तेलों के भाव में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई जिससे यहां सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल के भाव नरमी दर्शाते बंद हुए। विदेशी बाजारों में सोयाबीन दाना (तिलहन) और सोया खली की कीमत में चार - चार प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन इसका स्थानीय स्तर पर सोयाबीन दाना पर कोई असर नहीं हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन ‘सीड’ की चौतरफा मांग होने से सोयाबीन दाना के भाव अपरिवर्तित बने रहे। सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल-तिलहनों के भाव में भी बदलाव नहीं हुआ। सूत्रों ने कहा कि सभी खाद्य तेलों के भाव कमजोर हुए हैं जिससे अब इनकी मांग बढ़नी शुरू हुई है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर मंडी में सोयाबीन की आवक 75,000 क्विन्टल से घटकर अब 10,000 क्विन्टल रह गई है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 6,025 - 6,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 5,490- 5,555 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,180 - 2,240 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,980 - 2,095 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,050 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,450 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,350 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,900 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,850 रुपये।
पामोलिन कांडला 10,000 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,550- 4,600 रुपये, लूज में 4,450- 4,485 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

