नयी दिल्ली, 17 सितंबर लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों को समूह में तस्वीर खिंचवाने के लिए मंगलवार को आमंत्रित किया गया है। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
संसद की कार्यवाही मंगलवार से संसद की नयी इमारत में होगी।
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, सभी सांसदों को समूह में तस्वीर खिंचवाने के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर आमंत्रित किया गया है।
सांसदों को संसद की नयी इमारत में दाखिल होने के लिए नया पहचान पत्र जारी किया गया है।
संसद का पांच दिवसीय सत्र सोमवार को शुरू होगा।
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार को संसद भवन की नयी इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ संसद की नयी इमारत के ‘गज द्वार’ के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY