जरुरी जानकारी | होंडा कार्स के सभी मॉडलों को मिला ई-20 अनुपालन प्रमाण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता होंडा कार्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में बिकने वाले अपने सभी मॉडलों के लिए ई20 पेट्रोल अनुपालन का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है।
नयी दिल्ली, छह फरवरी वाहन विनिर्माता होंडा कार्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में बिकने वाले अपने सभी मॉडलों के लिए ई20 पेट्रोल अनुपालन का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है।
होंडा कार्स ने अपने एलिवेट, सिटी ई-एचईवी, सिटी और अमेज मॉडलों के लिए पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन यानी ई-20 के अनुकूल होने का प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है।
वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि टिकाऊ परिवहन के लिए होंडा की प्रतिबद्धता और भारत के हरित और स्वच्छ परिवहन में बदलाव का समर्थन करती है।
कंपनी ने कहा कि उसने 2009 से ही ई-20 पेट्रोल को अपनाया हुआ है और एक जनवरी, 2009 से भारत में निर्मित सभी होंडा कारें ई-20 सामग्रियों के अनुकूल हैं।
होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा, "पूरे भारत में ई-20 ईंधन की शुरूआत से पहले हमारे सभी मौजूदा मॉडलों के लिए नवीनतम अनुपालन प्रमाणन सरकार के हरित ईंधन को लागू करने के लक्ष्य के अनुरूप है।"
भारत सरकार ने एक अप्रैल, 2025 के बाद विनिर्मित हाइब्रिड एवं सभी पेट्रोल ईंधन वाले वाहनों को प्रचलित उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करने के लिए ई-20 ईंधन के साथ प्रमाणित करना अनिवार्य कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)