जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र में मासांत तक सभी पात्र किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश सरकार की रिण माफी योजना का लाभ अभी तक जिन किसानों को नही मिला है उन्हें मासांत तक इस योजना के दायरे में लाया जायेगा।

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश सरकार की रिण माफी योजना का लाभ अभी तक जिन किसानों को नही मिला है उन्हें मासांत तक इस योजना के दायरे में लाया जायेगा।

एक सरकारी बयान में पाटिल के हवाले से कहा गया है कि कुल मिलाकर 11.25 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे और महीने के अंत तक कुल 8,200 करोड़ रुपये उनके संबंधित खातों में स्थानांतरित कर दिये जाएंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों को राहत देने के लिए महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकारी कर्जमुक्ति योजना की घोषणा की थी।

पाटिल ने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन को इस वर्ष की शुरुआत में कोविड-19 के प्रकोप से व्यवधान का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

मंत्री ने कहा कि खरीफ का मौसम इस समय चल रहा है और किसानों को राहत देने के लिए एक प्रक्रिया तय की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिन किसानों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, वे लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें अपने आधार को प्रमाणीकृत करने की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिये।

पाटिल ने दोहराया कि सरकार ने बैंकों से उन किसानों को नए फसली ऋण देने को कहा है, जिनका नाम ऋण माफी योजना के लिए पात्र किसानों की सूची में है, लेकिन जिन्हें कोविड-19 संकट के कारण अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\