एजेंसी न्यूज

17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें: डीजीसीए

डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, "यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को पुन: शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें: डीजीसीए
जमात

नयी दिल्ली, दो मई नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि देश भर में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें 17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी।

डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, "यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को पुन: शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) लागू है। बंद की अवधि में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं।

पहले बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी लेकिन बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि को और बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया।

हालांकि, कार्गो उड़ानों, चिकित्सकीय जरूरतों संबंधी उड़ानों और डीजीसीए से स्वीकृत विशेष उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है।

कोरोना वायरस से देश में अभी तक 37,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).