देश की खबरें | मालेगांव से सभी 28 कांग्रेस पार्षद राकांपा में शामिल : मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में महापौर सहित कांग्रेस के सभी 28 पार्षद बृहस्पतिवार को राकांपा में शामिल हो गए ।

मुंबई, 27 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में महापौर सहित कांग्रेस के सभी 28 पार्षद बृहस्पतिवार को राकांपा में शामिल हो गए ।

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मालेगांव के महापौर सहित कांग्रेस के 28 पार्षद मुंबई में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि मालेगांव नगर निगम (एमएमसी) में पार्टी के 28 सदस्यों में से 27 राकांपा में शामिल हो गए हैं।

राकांपा और कांग्रेस दोनों राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में सहयोगी हैं। 84 सदस्यीय निकाय में राकांपा के पहले से ही 20 पार्षद हैं। एमएमसी में शिवसेना के 13, भाजपा के 9, एआईएमआईएम के 7, जद (एस) के 6 और एक निर्दलीय सदस्य है।

पाटिल और पवार दोनों ने कहा कि मालेगांव में अगले विधानसभा चुनाव में राकांपा का विधायक होगा और पार्टी शहर के विकास के लिए काम करेगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के पार्षदों ने इस आधार पर पार्टी बदली क्योंकि उन्हें मालेगांव में विकास परियोजनाओं के लिए धन नहीं मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि विकास निधि का आवंटन राकांपा नेता अजीत पवार द्वारा किया जाता है, जो वित्त मंत्री भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\